भाजपा अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर लगाया चार धाम....

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन को चार धाम यात्रा प्रभावित करने वाला आंदोलन करार देते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस का आंदोलन चार धाम यात्रा में विघ्न डालो रैली है।
मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर मीडिया कर्मियों के सामने कांग्रेस पर चार धाम यात्रा प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस का आंदोलन चार धाम यात्रा में विघ्न डालो रैली है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर आरोपों की बौछार करते हुए दावा किया है कि प्रदेश में कहीं भी अवैध रूप से खनन नहीं हो रहा है और कांग्रेस की ओर से लगाए गए अवैध खनन के आरोप कोरी कल्पना पर आधारित है।
Next Story
epmty
epmty