रंजीत सिंह हत्याकांड-डेरा सच्चा सौदा प्रमुख दोषी-12 को सजा

रंजीत सिंह हत्याकांड-डेरा सच्चा सौदा प्रमुख दोषी-12 को सजा

नई दिल्ली। अपनी शिष्याओं के साथ यौन शोषण किए जाने के मामले में बीस साल कैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। सीबीआई की विशेष अदालत ने रंजीत सिंह हत्याकांड में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम और 4 अन्य को दोषी करार दिया है। इनकी सजा का ऐलान 12 अक्टूबर को किया जाएगा।

शुक्रवार को हरियाणा की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने रंजीत सिंह हत्याकांड में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के साथ चार अन्य को भी दोषी करार दे दिया है। रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम सिंह व चार अन्य को अब 12 अक्टूबर को सजा का ऐलान किया जाएगा। रंजीत सिंह डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के समर्थक थे। वर्ष 2002 की 10 जुलाई को रंजीत सिंह की हत्या कर दी गई थी। सीबीआई की को ओर से वर्ष 2003 की 30 दिसंबर को रंजीत सिंह हत्या मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले को लेकर रंजीत सिंह के बेटे जगसीर सिंह ने याचिका दायर की थी। पंजाब और हरियाणा कोर्ट ने इस हफ्ते की शुरुआत में ही गुरमीत राम रहीम के खिलाफ हत्या के मुकदमे को पंचकूला की स्पेशल सीबीआई अदालत से किसी अन्य सीबीआई कोर्ट में स्थानांतरित करने वाली मांग की याचिका को खारिज कर दिया था। अब पंचकूला में स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम सिंह और अन्य सह आरोपियों को आईपीसी की धारा 302 के तहत दोषी ठहरा दिया है। इनकी सजा का ऐलान 12 अक्टूबर को किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम अपनी 2 महिला शिष्याओं के साथ बलात्कार करने के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है। वर्ष 2017 के अगस्त माह में पंचकूला की स्पेशल सीबीआई अदालत ने राम रहीम सिंह को दोषी ठहराया था।



epmty
epmty
Top