लखटकिया बना गडरिया- डकैत विनोद पर एक लाख का इनाम- संदीप भी..

मुजफ्फरनगर। जनपद और आसपास के जिलों में अपराध एवं आतंक का पर्याय बन चुके विनोद गडरिया को लखटकिया बनाते हुए एडीजी मेरठ जोन की ओर से गडरिया पर₹100000 का इनाम घोषित किया गया है, उसके साथ संदीप को भी 50 हजारी बनाते हुए उस पर₹50000 का इनाम डिक्लेयर किया गया है।
एडीजी मेरठ जोन ध्रुवकांत ठाकुर ने जनपद मुजफ्फरनगर और आसपास के अन्य जिलों में अपराध एवं आतंक का पर्याय बन चुके कुख्यात डकैत विनोद गडरिया और उसके गैंग पर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
एडीजी मेरठ जोन ध्रुव कांड ठाकुर की ओर से कुख्यात डकैत विनोद गडरिया पर₹100000 और उसके साथी संदीप के ऊपर ₹50000 का इनाम घोषित किया गया है।
एडीजी मेरठ जोन की इनाम डिक्लेअर करने की यह कार्यवाही जनपद मुजफ्फरनगर और उसके आसपास के जिलों में पिछले दिनों विनोद गडरिया गैंग की ओर से एक ही पैटर्न पर अंजाम दी गई कई डकैतियों को लेकर की गई है।
पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि जनपद मुजफ्फरनगर और अन्य जिलों में एक ही पैटर्न पर अंजाम दी गई डकैतियों की वारदात विनोद गडरिया और उसके गेंद द्वारा अंजाम दी गई है।

इसके बाद पुलिस ने विनोद गडरिया गैंग के एक दर्जन सदस्यों पर पिछले दिनों 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
इसी साल के फरवरी महीने में जनपद मुजफ्फरनगर की क्राइम ब्रांच टीम और बुढाना पुलिस के साथ हुई विनोद गडरिया गैंग की मुठभेड़ में अजय पाल उर्फ अजय वीर मारा गया था।