अदालत ले जाते समय दुष्कर्म के आरोपी आशिफ व बारिक ने छीने हथियार

अदालत ले जाते समय दुष्कर्म के आरोपी आशिफ व बारिक ने छीने हथियार

भुवनेश्वर। अदालत ले जाते समय नाबालिग से दुष्कर्म मामले के दो आरोपी पुलिस से हथियार छीन कर गोलियां चलाते हुए भाग लिए। पीछा कर रही पुलिस ने जवाबी कार्यवाही में जब फायरिंग की तो दोनों आरोपी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रविवार को आईजी संबलपुर हिमांशु लाल की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि झारसुगुड़ा जनपद पुलिस नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में पकड़े गए शेख आसिफ एवं अभिषेक बारीक को लेकर जब अदालत में दोनों को पेश करने के लिए ले जा रही थी तो तभी रास्ते में मौका हाथ लगते ही दोनों ने पुलिस से हथियार छीन लिये और गोलियां चलाते हुए मौके से भाग खड़े हुए।

आरोपियों द्वारा अचानक हमला किए जाते ही बुरी तरह से सकपकाई पुलिस ने स्वयं को नियंत्रित करते हुए मोर्चा संभाला और जवाबी कार्यवाही शुरू कर दी।

उन्होंने बताया है कि पुलिस की फायरिंग की चपेट में आकर शेख आसिफ और अभिषेक बारीक घायल हो गए, पुलिस ने दोनों को दबोच कर ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

संबलपुर आईजी हिमांशु लाल ने कहा है कि इस मामले की पुलिस द्वारा गंभीरता से जांच की जा रही है।

Next Story
epmty
epmty
Top