दुल्हन के साथ रात का हुआ कांड- आंख खुली तो दूल्हे की जगह मिला देवर

दुल्हन के साथ रात का हुआ कांड- आंख खुली तो दूल्हे की जगह मिला देवर

पीलीभीत। शादी के दिन दूल्हे ने दुल्हन के साथ ऐसा कांड कर दिया गया कि जब इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो वह भी हैरान रह गई। कांड ऐसा हैरान होने वाला था कि जब महिला को शक हुआ तो वह रातभर जागती रही और जो फिर उसके साथ रात हुआ तो उसकी आंखे फटी की फटी रह गई।

गौरतलब है कि शक्तिफार्म इलाके की निवासी एक नई नवेली दुल्हन ने थाने पर पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी अप्रैल के माह में पीलीभीत निवासी एक युवक के साथ हुई थी। दुल्हन ने आरोप लगाते हुए कहा कि सुहागरात के दिन उसे केक में नशीला पदार्थ खाने को दिया था। नशीला पदार्थ खाने की वजह से बेहोश हो गई थी। बेहोशी की हालत में उसके देवर ने नई नवेली दुल्हन के साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने कहा कि जब वह सुबह उठी तो शारीरिक सम्बंध बनने का अहसास हुआ। ससुराल में ऐसा हर रात होने पर उसे शक हुआ। जून की एक रात को वह पति को दिया मीठा न खाकर चुपचाप सो गई और रात के बीच समय में उसका रूम से बाहर गया था। इसके बाद कमरे में उसका देवर आकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। उसके द्वारा शोच मचाने पर उसका देवर रूम से बाहर चला गया।

पीडिता ने कहा कि जब उसने अपने ससुराल वालों के सामने इस बात का विरोध किया तो उन्होंने उसे बुरी तरह से धमकाया। उसके बाद वह अपनी परिजनों को घटना बताकर घर लौट गई।

कोतवाल भूपेन्द्र सिंह बृजवाल ने का कहना है कि पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के पश्चात वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

epmty
epmty
Top