दुष्कर्म के बाद बनाई वीडियो-पीड़िता ने जहर खाकर दे दी जान

दुष्कर्म के बाद बनाई वीडियो-पीड़िता ने जहर खाकर दे दी जान

मेरठ। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर गांव के ही एक व्यक्ति ने महिला के साथ दुष्कर्म कर लिया और उसका वीडियो बना लिया। बार-बार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी द्वारा अवैध संबंध बनाए जाने से आहत पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।

बृहस्पतिवार को जनपद के खरखौदा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 36 वर्षीय महिला के पति के अनुसार, कुछ समय पहले उसकी पत्नी से गांव के ही इंद्रेश पाल ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया था। इस दौरान आरोपी ने महिला की अश्लील वीडियो भी बना ली थी। आरोपी आए दिन महिला को ब्लैकमेल करता था। लगातार उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी देता था।

इससे परेशान होकर पीड़ित महिला ने कीटनाशक दवा पी ली। इससे महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के पति ने इंद्रेश के खिलाफ थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Next Story
epmty
epmty
Top