भीम आर्मी के जवानों पर भांजी पुलिस ने लाठियां- कर लिये इतने अरेस्ट

भीम आर्मी के जवानों पर भांजी पुलिस ने लाठियां- कर लिये इतने अरेस्ट

बदायूं। पुलिस दफ्तर और सिविल लाइन थाने के बीच घेराबंदी करते हुए पुलिस ने शिक्षक नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करते हुए जा रहे जा रहे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को रोक लिया। जब कार्यकर्ता पुलिस के साथ धक्का मुक्की करते हुए भिड गये तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस के लाठी थामते ही भीम आर्मी के जवानों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने घेराबंदी करते भीम आर्मी के 15 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। भीम आर्मी के कार्यकर्ता दलित शिक्षिका के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले को लेकर शिक्षक नेता की गिरफ्तारी किए जाने की मांग कर रहे थे।

बृहस्पतिवार को भीम आर्मी के नेता एवं कार्यकर्ता प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं शिक्षक नेता संजीव शर्मा के ऊपर दलित शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस कार्यालय जा रहे थे। पुलिस दफ्तर और थाना सिविल लाइन के बीच पहुंचते ही प्रदर्शन करते जा रहे भीम आर्मी के जवानों को पुलिस ने रोक लिया, जिससे भीम आर्मी के कार्यकर्ता पुलिस के साथ भिड गए।

मामला काबू से बाहर निकलते हुए देखकर एक्शन में आई पुलिस ने लाठियां थामकर भीम आर्मी के जवानों के ऊपर भांज दी। पुलिस के लाठी फटकारते ही भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं में भगदड़ मच गई और वह शिक्षक नेता की गिरफ्तारी की मांग को भूल कर मौके से इधर-उधर भागने का ठिकाना ढूंढने लगे।

पुलिस ने भागदौड़ करके 15 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

epmty
epmty
Top