चुनाव नजदीक देख सरकार की बनी चकरघिन्नी-महंगाई रोकने को अब यह प्लान

नई दिल्ली। जमाखोरों एवं मुनाफाखोरों की करतूत पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से अब गेहूं की तरह चीनी के निर्यात पर भी प्रतिबंध लगाने की योजना तैयार की जा रही है। मिल रही रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि घरेलू कीमतों में उछाल रोकने के लिए सरकार करीब 6 साल में पहली बार चीनी निर्यात को प्रतिबंधित कर सकती है। यह भी संभव है कि केंद्र सरकार इस सीजन के निर्यात को 10 मिलियन टन पर ही सीमित कर दे।
मंगलवार को मिल रही बड़ी खबर के मुताबिक केंद्र सरकार की ओर से अब गेहूं की तरह चीनी का निर्यात किए जाने पर प्रतिबंध लगाने की योजना बनाई जा रही है। न्यूज़ एजेंसी रायटर की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि चीनी की घरेलू कीमतों में आ रहे उछाल को रोकने के लिए केंद्र सरकार तकरीबन 6 साल में पहली बार अब चीनी निर्यात को प्रतिबंधित कर सकती है।
उल्लेखनीय है कि भारत समूचे विश्व का सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश है। ब्राजील के बाद दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक भी भारत देश है। भारत ने सितंबर को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष में 18 मई तक 7100000 टन चीनी का निर्यात किया है। भारत के प्रमुख आयातक देश इंडोनेशिया, अफगानिस्तान, श्रीलंका, बंगलादेश, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया और अफ्रीकी देश अपनी घरेलू जरूरतो की पूर्ति के लिये चीनी का आयात करते हैं।