कांग्रेस सांसद के यहां मिले नोटों के पहाड़ को लेकर बवाल- किया प्रदर्शन

कांग्रेस सांसद के यहां मिले नोटों के पहाड़ को लेकर बवाल- किया प्रदर्शन
  • whatsapp
  • Telegram

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के ठिकानों से करोड़ों रुपए का पहाड़ मिलने पर गहरी चिंता जताते हुए कांग्रेस की मान्यता समाप्त किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा।

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महानगर में जोरदार जुलूस निकालकर कांग्रेस के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से 200 करोड रुपए से भी अधिक की नगदी बरामद होने पर गहरी चिंता जताते हुए कांग्रेस के अन्य सांसदों की संपत्ति की भी जांच करने की मांग उठाई।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी कांग्रेस की मान्यता खत्म की जानी चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपति के नाम संबोधित अधिकारियों को सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस सांसद धीरज साहू की सदस्यता रद्द किए जाने की मांग की गई है।

महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सांसद के पास इतनी बड़ी मात्रा में नगदी बरामद होना निंदनीय और चिंतनीय होने के साथ एक गंभीर विषय है।

पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने के लिए प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया है।

Next Story
epmty
epmty
Top