पुलिस को मिला आतंकवादी हमले की धमकी भरा संदेश- FIR दर्ज

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की पुलिस को पाकिस्तान के फोन नंबर से 26/11 जैसे आतंकवादी हमले की धमकी भरा संदेश मिलने के बाद वर्ली थाने में शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 506 (2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
शहर पुलिस के यातायात नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई। विशेष रूप से, ट्रैफिक कंट्रोल को शनिवार को एक पाकिस्तानी नंबर से धमकी भरा संदेश मिला, जिसमें मुंबई में '26/11 शैली' के हमले को लेकर यह चेतावनी दी गई थी।
इस बीच, शहर के पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संदेश प्राप्त करने के बाद राज्य के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) और शहर के पुलिस कर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है।
गौरतलब है कि मुंबई पुलिस यातायात नियंत्रण कक्ष को शनिवार को एक पाकिस्तानी नंबर से धमकी भरा संदेश मिला, जिसमें देश की आर्थिक राजधानी में '26/11 जैसे' हमले की चेतावनी दी गई है। इन धमकियों में हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि हमले कब होंगे, पर, इसमें कहा गया है कि भारत में छह लोग इस योजना को अंजाम देंगे। संदेश में दावा किया गया है कि अगला हमला 26/11 के आतंककवादी हमलों की यादें ताजा कर देगा। हथियारों से लैस 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने 27 नवंबर 2013 को मुंबई पर हमला किया था जिसमें बड़ी संख्या में लोग मारे गये थे।
वार्ता