NSUI निकला जुलूस-मंत्री की तस्वीर पर पोती कालिख-लगाए मुर्दाबाद..

NSUI निकला जुलूस-मंत्री की तस्वीर पर पोती कालिख-लगाए मुर्दाबाद..

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को बूढी औरत कहकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के विरुद्ध एनएसयूआई के छात्रों ने हजरतगंज में प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने मंत्री की तस्वीर पर कालिख पोती और मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

बृहस्पतिवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरते हुए राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान स्टूडेंट ने मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की तस्वीर पर कालिख पोती और उनके विरुद्ध मुर्दाबाद के नारे बुलंद किये।

विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने छात्रों को हिरासत में ले लिया है।

उल्लेखनीय कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री दिनेश सिंह के आवास पर किए गए प्रदर्शन और उनकी नेम प्लेट पर कालिख पोतने की घटना के बाद मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

उन्होंने हाल ही में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को बूढी औरत कहते हुए विवादित टिप्पणी की थी।

Next Story
epmty
epmty
Top