शादी से पहले दहेज में कार मांगने से आहत लड़की ने की खुदकुशी

शादी से पहले दहेज में कार मांगने से आहत लड़की ने की खुदकुशी

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र निवासी एक लड़की ने शादी से पहले ससुरालियों द्वारा दहेज में कार की मांगने से आहत होकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली गई।

पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिवार ने लड़की के ससुराल वालों पर दहेज की मांग करने का आरोप लगाया। पीड़िता के शव का पोस्टमार्टम आज कराया गया है।

नगर के थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला सत्य नगर निवासी अरुण प्रकाश की 19 वर्षीय पुत्री मुस्कान ने बुधवार शाम को कमरे में पंखे पर लटककर आत्महत्या कर ली गई। पुलिस का इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची। मृतक लड़की बीए की छात्रा थी जिसकी शादी थाना नारखी क्षेत्र के बछगांव निवासी धर्मपाल पुत्र ओमप्रकाश से निश्चित हो चुकी थी। मृतका के पिता का आरोप है कि ससुराल के लोगाें ने पहले दहेज में स्कूटी की मांग की फिर लड़की से बात करके उन्होंने कार की मांग की थी। दहेज में कार की मांग पूरी करने में उनके द्वारा असमर्थता व्यक्त कर दी गई तब वर पक्ष द्वारा शादी करने से मना कर दिया गया था। शादी मना करने पर उनकी लड़की ने आहत होकर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस द्वारा आज लड़की के शव का पोस्टमार्टम कराया। सीओ सिटी का कहना है पोस्टमार्टम के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

वार्ता

Next Story
epmty
epmty
Top