दो पक्षों के बीच हुयी गोलीबारी- भूमि विवाद में गोली लगने से महिला घायल

दो पक्षों के बीच हुयी गोलीबारी- भूमि विवाद में गोली लगने से महिला घायल
  • whatsapp
  • Telegram

छपरा। बिहार में सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुयी गोलीबारी की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।

सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने आज यहां बताया कि रामपुर बिंदगांवा गांव में जमीन संबधित विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना में रजनी कुमारी घायल हो गई थी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा में भर्ती कराया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायल महिला के बयान के आधार पर बलवन टोला गांव निवासी भीखम राय,पप्पु राय, रामपुर बिंदगांवा निवासी अमीर राय,गोपाल राय, नगर थाना क्षेत्र के दहियांवा मोहल्ला निवासी मंटु राय,डोरीगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी धर्मेन्द्र राय,टुनटुन राय एवं राहुल राय के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2) /191 (3)/190/109 तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।

वार्ता

epmty
epmty
Top