CM फ्लाइंग स्क्वायड का RTA पर छापा- पान की दुकान से प्रतिबंधित..

करनाल। सीएम फ्लाइंग स्क्वायड की ओर से की गई बड़ी कार्यवाही के अंतर्गत पान की दुकान से प्रतिबंध ई सिगरेट एवं तंबाकू उत्पादों का जखीरा बरामद किया गया है। आईटीए दफ्तर पर की गई छापामार कार्यवाही में गैर हाजिर पाए गए आरटीए समेत कई कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उन्हें नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है।
बृहस्पतिवार को हरियाणा के करनाल में मुख्यमंत्री की फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए गिरडा पीर के पास स्थित SEVEN -ELEVEN नामक पान की दुकान से भारी मात्रा में ई सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद बरामद किए हैं।
सीएम फ्लाइंग को गुप्त सूचना मिली थी कि SEVEN -ELEVEN दुकान पर ई सिगरेट जैसे प्रतिबंधित प्रोडक्ट बेच जा रहे हैं, जिन पर कोई वार्निंग भी उल्लिखित नहीं है। यह तंबाकू न सिर्फ प्रतिबंधित है बल्कि मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक है।
सीएम फ्लाइंग स्क्वाड ने दुकान से मिले प्रतिबंधित ई सिगरेट व तंबाकू उत्पादों के जखीरा को अपने कब्जे में ले लिया है।
मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम जब आरटीए दफ्तर पर छापामार कार्रवाई करने के लिए पहुंची तो कार्यालय के भीतर भगदड़ मच गई। जैसे ही टीम ने दफ्तर के भीतर दस्तक दी तो उस समय अनेक कर्मचारी और अधिकारी कार्यालय में नहीं पहुंचे थे।
लेकिन जैसे ही साथियों के जरिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस छापे की जानकारी मिली तो सभी आनन-फानन के भीतर दफ्तर में पहुंच गए।
कार्यालय में मौजूद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के फोन बंद करवाते हुए टीम द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस एवं रोड टैक्स आदि से संबंधित दस्तावेजों की गंभीरता के साथ छानबीन की गई।
इस दौरान टीम द्वारा दफ्तर के विभिन्न दस्तावेज खंगाले गए। इन दस्तावेजों में क्या-क्या विसंगतियां और अव्यवस्थाएं मिली है अभी इसकी समूची जानकारी नहीं मिल पाई है।
जिस समय यह छापामार कार्यवाही की गई उस समय तक आरटीए समेत कई कर्मचारी दफ्तर में नहीं पहुंचे थे जो कर्मचारी गैर हाजिर मिले हैं, उन्हें नोटिस भेज कर जवाब मांगा गया है।