दसवीं एवं 12वीं का रिजल्ट जारी- हाईस्कूल में 90.77 इंटर में 83.23..

दसवीं एवं 12वीं का रिजल्ट जारी- हाईस्कूल में 90.77 इंटर में 83.23..

देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर निर्धारित समय पर दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। हाई स्कूल में 90.77 और इंटरमीडिएट में 83.23 फ़ीसदी बच्चे पास हुए हैं।

शनिवार को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से पिछले दिनों हुई बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के बच्चों का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है।

इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड दसवीं कक्षा का परिणाम 90.77 फ़ीसदी और इंटरमीडिएट का 83.23 प्रतिशत रहा है। दसवीं कक्षा में 88% लड़के और 93 फ़ीसदी लड़कियां पास हुई है।

उधर इंटरमीडिएट में पास होने वाले लड़कों की संख्या 80 फ़ीसदी और लड़कियां 86.20 प्रतिशत पास हुई है।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से लेकर 11 मार्च तक संपन्न हुई थी। हाई स्कूल में 113690 तथा इंटरमीडिएट में 109713 विद्यार्थियों ने शामिल होकर परीक्षा दी थी।

Next Story
epmty
epmty
Top