एयरपोर्ट पर लैंड हुआ विशेष विमान- मुंबई हमले के दोषी ने रखा भारत.....

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ओर से निरंतर किये जा रहे प्रयासों की वजह से वर्ष 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले के दोषी आतंकी तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाने में सफलता हासिल हो ही गई है। अमेरिका से आतंकी को भारत ला रहा विशेष विमान राजधानी दिल्ली पहुंच गया है, जहां से तहव्वुर राणा को सीधे एनआईए हैडक्वाटर ले जाया गया है।
बृहस्पतिवार को वर्ष 2008 में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हुए आतंकी हमले का दोषी तहव्वुर राणा आज भारत पहुंच गया है। अमेरिका से तहव्वुर राणा को भारत ला रहा विशेष विमान राजधानी दिल्ली के लिए पालम टेक्निकल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ है। यहां से आतंकी तहव्वुर राणा को सीधे NIA हैडक्वाटर ले जाया गया है।
NIA हेडक्वार्टर के बाहर किए गए सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के अंतर्गत हेड क्वार्टर को सुरक्षा कर्मियों से सुसज्जित कर दिया गया है।
जानकारी मिल रही है कि अमेरिका से भारत ले गए आतंकी तहव्वुर राणा को राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल में हाई सिक्योरिटी वार्ड में रखा जाएगा। जेल प्रशासन की ओर से इसके लिए जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं।
हालांकि भारत लाये गए आतंकी तहव्वुर राणा को कब और किस वार्ड में रखा जाएगा? इसका अंतिम फैसला अदालत की ओर से जारी किए जाने वाले आदेशों के बाद ही लिया जाएगा।