CM के जनता दर्शन में योगी के साथ मुख्य सचिव एवं DGP तक ने सुनी समस्याएं

CM के जनता दर्शन में योगी के साथ मुख्य सचिव एवं DGP तक ने सुनी समस्याएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को उनकी शिकायतें सौप कर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।।।

बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव और डीजीपी तक ने कार्यक्रम में मौजूद रहकर पब्लिक की शिकायतों को सुना।

जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मौजूद रहे डीजीपी प्रशांत कुमार, मुख्य सचिव मनोज सिंह प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने भी जनता की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा है कि फरियादियों की शिकायतों का मौके पर समाधान कराया जाना जरूरी है क्योंकि योगी आदित्यनाथ सरकार जन शिकायतों के निस्तारण के लिए पूरी तरह सजग हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे दो दिव्यांगजनों को चार्जेबल स्टिक भी भेंट की

Next Story
epmty
epmty
Top