चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की तारीख का किया एलान - जानिये होंगे कब

चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की तारीख का किया एलान - जानिये होंगे कब

नई दिल्ली। भारतीय चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद हिमाचल और गुजरात के विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। आज हिमाचल प्रदेश में 2022 के चुनावों के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि नामांकन की तारीख तक वोटर लिस्ट में लोग अपना नाम जुड़वा सकेंगे। इसके साथ ही 80 साल के ऊपर के मतदाता घर से वोटिंग कर सकेंगे। कोविड-19 प्रोटोकॉल का चुनाव में पालन होगा तथा कुछ पोलिंग बूथ महिला संचालित भी होंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण में चुनाव संपन्न कराने जाएंगे। 17 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। 12 नवंबर को विधानसभा के चुनाव वोट डाले जाएंगे और 8 दिसंबर 2022 को मतगणना के बाद हिमाचल प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी यह तय होगा।

2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 43 सीटें पाकर बहुमत हासिल किया था, जबकि कांग्रेस 21 सीपीआई (एम) एक और दो निर्दलीय विधायक चुनाव जीते थे।

Next Story
epmty
epmty
Top