सूपड़ा साफ हार के बावजूद केजरीवाल ने दे डाली भाजपा को बड़ी टेंशन

सूपड़ा साफ हार के बावजूद केजरीवाल ने दे डाली भाजपा को बड़ी टेंशन

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी का राजधानी दिल्ली में सूपड़ा साफ होने के बावजूद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी को बहुत बड़ी टेंशन दे डाली है, जिसके चलते विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता में आने के लिए बहुत अधिक पापड़ बेलने पड सकते हैं।

लोकसभा चुनाव- 2024 की मतगणना के परिणाम में राजधानी दिल्ली की सभी 7 सीटें जीतकर भारतीय जनता पार्टी खुशी के मारे फूले नहीं समा रही है। एक दशक से राजधानी दिल्ली में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार चला रही आम आदमी पार्टी इस बार भी राजधानी दिल्ली में अपना खाता खोलने में नाकामयाब रही है। शराब नीति घोटाला से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजधानी की सातों सीटें हारने के बावजूद भाजपा को टेंशन देने में कामयाब हो गए हैं।

राजधानी दिल्ली की सात सीटों पर कांग्रेस के साथ गठबंधन करते हुए अपने उम्मीदवार उतारने वाली आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस के कैंडिडेट भी लोकसभा का चुनाव हार गए हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं का समर्थन जुटाने में कामयाब रही है। लोकसभा चुनाव के नतीजे बता रहे हैं कि लोकसभा चुनाव- 2024 में आम आदमी पार्टी के वोट प्रतिशत में 6 फीसदी का इजाफा हुआ है।

सुप्रीम कोर्ट से अंतिमू जमानत के दौरान राजधानी दिल्ली में अपने आक्रामक प्रचार अभियान से आम आदमी पार्टी को दूसरे स्थान पर लाने में कामयाब रहे अरविंद केजरीवाल भारतीय जनता पार्टी के वोट प्रतिशत में गिरावट करने में कामयाब रहे हैं। चुनाव आयोग की ओर से वोट शेयरिंग का जो डाटा जारी किया गया है उसमें भारतीय जनता पार्टी को इस मर्तबा 54.35 फीसदी वोट राजधानी दिल्ली में हासिल हुए हैं।

जबकि वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी वोट प्रतिशत के लिए 56.9 फ़ीसदी हिस्सेदारी के साथ 7 सीटों पर कामयाब रही थी। वोट प्रतिशत के लिहाज से आम आदमी पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव 2024 घाटे का सौदा नहीं रहे हैं।

Next Story
epmty
epmty
Top