महिला के पास आई कॉल- ऐसे बनाया उल्लू कि ठग लिये लाखों रूपये

कानपुर। अनपढ़ लोग ही नहीं अब पढ़े-लिखे लोग भी साइबर ठगी का आये दिन शिकार हो रहे हैं। ऐसे ही एक साइबर ठग ने एक महिला को अपना शिकार बनाते हुए लाखों रूपये ठग लिये हैं। साइबर ठगी का शिकार हुई महिला ने चकेरी थाना पर पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
चकेरी थाना क्षेत्र के रामादेवी गांधी ग्राम की निवासी सरिता देवी ने जानकारी देते हुए कहा कि चार मार्च 2025 को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन रिसीव किया तो उसने अपने नाम आशुतोष सिंह बताते हुए कहने लगा कि वह बैंक कर्मचारी बोल रहा है। इसके बाद उसने केवाईसी अपडेट न करने पर खाता बंद हो जाने व ऑनलाइन फ्रॉ हो जाने की बात कहते हुए सतर्क किया। इससे महिला को भरोसा हो गया। साइबर ठग ने बैंक कर्मी बनकर महिला के पास एक लिंक शेयर किया और उस पर केवाईसी अपडेट करने के लिये कहा। सरिता देवी ने जैसे ही लिंक ओपन कर डिटेल भरी तो उनके खाते से 2.85 लाख रूपये कट गये।
खाते से रकम निकालने के लगातार आ रहे मैसेज आने पर महिला ने साइबर ठग को बैक कॉल की तो उसने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद साइबर ठगी का शिकार हुई महिला चकेरी थाने पहुंची, जहां पर उसने शिकायत दर्ज कराई।
इस मामले को लेकर चकेरी थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।