स्कूली छात्रा का यौन उत्पीड़न- इंजीनियरिंग स्टूडेंट गिरफ्तार

स्कूली छात्रा का यौन उत्पीड़न- इंजीनियरिंग स्टूडेंट गिरफ्तार

ठाणे। स्कूली छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी इंजीनियरिंग के स्टूडेंट को पुलिस द्वारा दौड़ धूप करते हुए गिरफ्तार किया गया है। इंजीनियरिंग के स्टूडेंट ने स्कूली छात्रा को गलत तरीके से छुआ था।

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस द्वारा की गई एक बड़ी कार्रवाई के अंतर्गत शहर के एक स्कूल की छात्रा का उत्पीड़न करने के आरोप में 18 वर्षीय इंजीनियरिंग के छात्र को गिरफ्तार किया गया है।

नाबालिक लड़की ने बताया कि बीते दिन की सवेरे इंजीनियरिंग के स्टूडेंट ने उसे गलत तरीके से छुआ था। घटना के संबंध में लड़की की मां ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई थी।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए इंजीनियरिंग के स्टूडेंट के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 यानी यौन उत्पीड़न और 78 अर्थात पीछा करना एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार किया गया इंजीनियरिंग का स्टूडेंट फिलहाल इंटर्नशिप कर रहा है।

Next Story
epmty
epmty
Top