करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या- सिर में गोली मारकर...

रांची। करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमलावरों ने करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष के सिर में गोली मारी थी। पुलिस ने परिवार की शिकायत के बाद मोबाइल फोन ट्रेस कर उनकी लाश को बरामद किया है।
जमशेदपुर के बालिगुमा में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की हत्या कर दी गई है। उलीडीह थाना क्षेत्र के आस्था स्पेस टाउन में रहने वाले करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह शनिवार को लापता हो गए थे। रविवार की देर रात परिवार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष के मोबाइल फोन के ट्रेस के आधार पर उनकी लाश को बरामद किया है।
हत्या के बाद इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया। मर्डर से नाराज विनय सिंह के समर्थकों ने डिमना चौक के पास nh33 को बाधित करते हुए जाम लगा दिया, इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कटारे लग गई है और यातायात अप हो गया है।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस में जाम लगा रहे लोगों को घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन देकर शांत कराया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल तथ्य अन्य सबूत के आधार पर हत्यारोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
पुलिस ने फिलहाल करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।