गोलियों से भूनकर लड़की का मर्डर- लाश पड़ी मिलने से इलाके में सनसनी

नई दिल्ली। राजधानी के शाहदरा इलाके में 20 साल की लड़की की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरंभिक छानबीन में लड़की के शरीर पर गोलियों के दो निशान मिले हैं।
मंगलवार को राजधानी दिल्ली के शाहदरा की एडिशनल डिप्टी कमिश्नर आफ पुलिस नेहा यादव ने बताया है कि सोमवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि ज़ीटीबी एंक्लेव इलाके में एक लड़की को गोली लगी है।
सूचना मिलते की मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके में पड़ी लकड़ी की लाश को अपने कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई लाश की आरंभिक छानबीन में लड़की के शरीर पर गोली लगने के दो निशान मिले हैं।
उन्होंने बताया है कि मृतक लड़की की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम के बाद पूरी जानकारी मिल पाएगी।
उन्होंने अंदेशा जताया है कि हमलावरों ने लड़की की गोली मारकर हत्या करने के बाद उसकी लाश को जीटीबी एंक्लेव इलाके में फेंका है।
उल्लेखनीय है कि 29 मार्च को शाहदरा के विवेक विहार इलाके में एक घर के भीतर से महिला की लाश पुलिस ने बरामद की थी।