शादी समारोह में बहा खून- अंधाधुंध फायरिंग में दो की मौत- कई घायल..

शादी समारोह में बहा खून- अंधाधुंध फायरिंग में दो की मौत- कई घायल..

पटना। राज्य के भोजपुर जनपद में आयोजित में किये जा रहे शादी समारोह में जमकर खून खराबा हुआ। थार गाड़ी को साइड देने पर शुरू हुए विवाद को अभी सुलझाया ही जा रहा था कि दो लोगों ने थार सवार लड़कों को निशाना बनाते हुए फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में थार सवार दोनों युवकों की मौत हो गई है। घायल हुए पांच लोगों को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


भोजपुरी जनपद के गड़हनी थाना क्षेत्र के गांव लहरपा में रविवार की देर रात शादी समारोह आयोजित किया जा रहा था। बारात की चढत के दौरान मौके से होकर गुजर रही थार गाड़ी को साइड देने के मामले को लेकर विवाद शुरू हो गया।

मौके पर हो रही तू तू मैं मैं और गाली गलौज के चलते कुछ व्यक्ति विवाद को सुलझाने को सक्रिय हुए। लेकिन इसी दौरान दो व्यक्तियों ने थार सवार लड़कों को निशाना बनाते हुए उनके ऊपर गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि राइफल से तकरीबन सात से आठ राउंड फायरिंग की गई, जिससे मौके पर बुरी तरह से भगदड़ मच गई और फायरिंग की चपेट में आकर थार सवार दोनों लड़कों की मौके पर मौत हो गई। घटना स्थल पर मौजूद पांच लोगों को बुलेट और उसके छर्रे लगे हैं। गोलीबारी करने का आरोप पूर्व मुखिया के बेटे बबलू सिंह पर लगा है जो गांव लहरपा का रहने वाला है। बबलू पर फायरिंग किए जाने के मामले में गोलीबारी की इस घटना में मौत का निवाला बन दोनों युवक जेल जा चुके थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक और एसडीपीओ आधा दर्जन थानों की पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और भीड़ को घटना स्थल से तीतर बीतर किया।

पुलिस ने दोनों लड़कों के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

Next Story
epmty
epmty
Top