नगर पंचायत कर्मियों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

नगर पंचायत कर्मियों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

रुड़की। इलाके की कलियर नगर पंचायत द्वारा आज तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें नगर पंचायत क्षेत्र के लगभग 5 स्कूलों के बच्चों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया।

शनिवार को नगर पंचायत कलियर की ओर से आयोजित की गई तिरंगा यात्रा हज हाउस से शुरू होकर महमदपुर होते हुए कलियर नगर पंचायत पहुंचकर संपन्न हुई।

इस दौरान कलियर नगर पंचायत प्रतिनिधि शफकत अली व सभी सभासद और कलियर नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों के साथ साथ बुर्काधारी कई मुस्लिम महिलाएं भी शामिल रही।

तिरंगा यात्रा के दौरान सभी में देश की आजादी के जश्न को लेकर बड़ा उत्साह देखने को मिला।

Next Story
epmty
epmty
Top