बारिश के बाद लैंडस्लाइड- पहाड़ से खिसकी चट्टान टेंट पर गिरी, एक मरा

बारिश के बाद लैंडस्लाइड- पहाड़ से खिसकी चट्टान टेंट पर गिरी, एक मरा
  • whatsapp
  • Telegram

देहरादून। बाबा केदार की नगरी केदारनाथ के पास बारिश के पश्चात हुए लैंडस्लाइड के दौरान पहाड़ से गिरी चट्टान टेंट के ऊपर जाकर गिरी। प्राकृतिक तौर पर हुए इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। लगातार हो रही बारिश से अब अन्य स्थानों पर भी लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ रहा है।

सोमवार को उत्तराखंड के केदारनाथ के पास बारिश बंद हो जाने के तुरंत बाद हुए लैंडस्लाइड के अंतर्गत पहाड़ से खिसकी एक चट्टान नीचे लगे एक टेंट के ऊपर धड़ाम से जाकर गिरी। अचानक से हुए इस हादसे की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। लैंडस्लाइड के दौरान पहाड़ से चट्टान खिसकने के बाद मौके पर अफरातफरी के हालात उत्पन्न हो गए हैं।

सूचना पर दौड़े अफसरों ने बताया है कि लैंडस्लाइड की यह घटना जंगल चट्टी इलाके में उस समय हुई है जब पहाड़ से खिसकी एक चट्टान टेंट के भीतर सो रहे दो लोगों के ऊपर गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दूसरा व्यक्ति मौत के मुंह में जाने से बाल-बाल बच गया है।

अधिकारी ने बताया है कि उत्तराखंड की पहाड़ियों में पिछले 3 दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे नदी और नाले पानी से लबालब होकर बह रहे हैं। बारिश की वजह से अन्य स्थानों पर भी लैंडस्लाइड के खतरे लगातार बढ़ रहे हैं।

Next Story
epmty
epmty
Top