पूर्व सीएम ने किया उपवास- बाइक पर बैठकर निकाला जुलूस- बोले राजधानी..

पूर्व सीएम ने किया उपवास- बाइक पर बैठकर निकाला जुलूस- बोले राजधानी..

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता हरीश रावत ने रामलीला मैदान पहुंचकर वीर चंद्र सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद उपवास किया और इसके बाद बाइक पर बैठकर निकले पूर्व मुख्यमंत्री ने जुलूस निकालते हुए कहा है कि वह टोर्च की रोशनी में राजधानी को ढूंढेंगे।

बुधवार को उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत गैरसैंण स्थित रामलीला मैदान पर पहुंचे। जहां पहले से इकट्ठा हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री का माल्यार्पण करते हुए जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने वीर चंद्र सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और वहां पर उपवास करने के लिए बैठ गए। तकरीबन 1 घंटे तक उपवास करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री गैरसैंण नगर में बाइक पर बैठकर जुलूस निकालने के लिए निकले।

इस दौरान उन्होंने कहा कि वह उपवास के बाद टोर्च की रोशनी से गैरसैंण में उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी को खोजने का काम करेंगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी ने बताया है कि पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की ओर से पुरजोर प्रयास किये जा रहे हैं।



Next Story
epmty
epmty
Top