कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

रूड़की। आज महानगर कांग्रेस कमेटी रुड़की के तत्वाधान में केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।

महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि भाजपा सरकार ने सीबीआई और ई.डी. को अपने हाथों की कठपुतली बना रखा है तथा 75 वर्षीय कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है, जिसका विरोध पूरे देश में किया जा रहा है। महानगर महामंत्री विशाल शर्मा ने कहा कि राजनीतिक द्वेष के कारण इस प्रकार की कार्यवाही लोकतंत्र के लिए खतरा है और हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष कलीम खान, हरिद्वार ग्रामीण के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय सचिव राजवीर सिंह रोड, प्रदेश किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता, महामंत्री श विशाल शर्मा, श्रवण गोस्वामी, मकसूद हसन, भूषण त्यागी, वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेश चंद शर्मा, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी, ओबीसी के महानगर अध्यक्ष सुशील कश्यप, कमलेश कुमार उर्फ पप्पू, मास्टर कुर्बान अली, पूर्व पार्षद संजय गुड्डू, महानगर महामंत्री मनोज जयंत, कांग्रेसी नसीम अहमद, रितु कंडियाल, लवी त्यागी, जसविंदर सिंह, जाकिर, सलमान आदि सभी सम्मानित कांग्रेसी उपस्थित थे।

epmty
epmty
Top