कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिरंगा रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया

रुड़की। रुड़की में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिरंगा रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
आज रुड़की में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भारत जोड़ो अभियान के तहत तिरंगा रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। रैली में कलियर विधायक फुरकान अहमद, रुड़की से वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता सचिन गुप्ता व पूर्व गृह मंत्री राम सिंह सैनी, अरविंद वरदान के साथ-साथ सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। रैली में शामिल युवा कांग्रेस कार्यकर्ता गौरव ऋषि पाल ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के द्वारा चलाए जा रहे भारत जोड़ो अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई है और आज कांग्रेस पार्टी से बड़े पैमाने पर युवा जुड़ रहा है।
Next Story
epmty
epmty