2024 के पहले महीने योगी सरकार को मिला 60 प्रतिशत अधिक राजस्व

2024 के पहले महीने योगी सरकार को मिला 60 प्रतिशत अधिक राजस्व
  • whatsapp
  • Telegram

लखनऊ। पिछले साल के जनवरी माह की तुलना में उत्तर प्रदेश को बीते जनवरी में 60 फीसदी अधिक राजस्व की प्राप्ति हुयी है।

अधिकृत सूत्रों ने गुरुवार को दावा किया कि पिछले वर्ष जनवरी माह की तुलना में इस वर्ष यानी जनवरी 2024 में प्रदेश को करीब 60 प्रतिशत अधिक राजस्व की प्राप्ति हुई है।

उन्होने बताया कि वर्ष 2024 के प्रथम माह यानी जनवरी 2024 की राजस्व प्राप्तियों के जारी डेटा के अनुसार प्रदेश सरकार को इस दौरान कुल 5,005.06 करोड़ रुपए के राजस्व की प्राप्ति हुई है। यह गत वर्ष के माह जनवरी 2023 के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति में 59.17 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शा रहा है।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2024 तक कुल 36,122.36 करोड़ रुपए की प्राप्तियां हुई हैं जो आलोच्य अवधि की गत वर्ष जनवरी 2023 की प्राप्तियों 31,246.62 करोड़ के सापेक्ष 15.60 प्रतिशत की वृद्धि की ओर इशारा कर रही है। यह आंकड़े बता रहे हैं कि उत्तर प्रदेश न सिर्फ निरंतर विकास की ओर अग्रसर है, बल्कि तेजी से अपने लक्ष्य की ओर भी बढ़ रहा है।

वार्ता

epmty
epmty
Top