यूपी सरकार को हुआ इतना राजस्व प्राप्त- वित्त मंत्री ने दी जानकारी

यूपी सरकार को हुआ इतना राजस्व प्राप्त- वित्त मंत्री ने दी जानकारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि प्रदेश के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2023-24 के सितंबर माह में कुल रू0 13839.37 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ जबकि वर्ष 2022-23 के सितंबर माह में रू0 12206.84 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस प्रकार सितंबर 2022 के सापेक्ष सितंबर 2023 में प्रदेश के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदो में रू0 1632.53 करोड़ अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है।

वित्त मंत्री ने बताया कि प्रदेश के मुख्य कर राजस्व वाले मद जीएसटी एवं वैट में माह सितंबर 2023 में राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रू0 11246.08 करोड़ के सापेक्ष रू0 7405.30 करोड़ की प्राप्ति हुई है जो निर्धारित लक्ष्य का 65.8 प्रतिशत है। इस प्रकार जीएसटी एवं वैट के अंतर्गत सितंबर 2022 की तुलना में सितंबर 2023 में रू0 490.48 करोड़ अधिक प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि जी0एस0टी0 के अन्तर्गत माह सितंबर, 2023 में कुल रू0 5108.04 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई है जबकि गत वर्ष सितंबर, 2022 के माह में प्राप्ति रू0 4746.57 करोड़ थी। वैट के अन्तर्गत माह सितंबर, 2023 में रू0 2297.26 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष माह सितंबर, 2022 में प्राप्ति रू0 2168.25 करोड़ थी।

मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि आबकारी मद के अंतर्गत माह सितंबर, 2023 में निर्धारित लक्ष्य रू0 4000 करोड़ के सापेक्ष रू0 3253.37 करोड़ की प्राप्ति हुई है जो 81.3 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि स्टाम्प तथा निबन्धन के अन्तर्गत माह सितंबर, 2023 की राजस्व प्राप्ति रू0 2182.96 करोड़ है जबकि गत् वर्ष माह सितंबर, 2022 में प्राप्ति रू0 1978.84 करोड़ थी।

वित्त मंत्री ने बताया कि परिवहन के अन्तर्गत माह सितंबर, 2023 की राजस्व प्राप्ति रू0 785.72 करोड़ है जबकि गत् वर्ष माह सितंबर, 2022 में प्राप्ति रू0 593.32 करोड़ थी। उन्होंने बताया कि मुख्य कर राजस्व के अंतर्गत माह सितंबर, 2023 में राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रू0 18922.08 करोड़ के सापेक्ष रू0 13627.35 करोड़ की प्राप्ति हुई है जो निर्धारित लक्ष्य का 72.0 प्रतिशत है। इस प्रकार मुख्य कर राजस्व के अंतर्गत प्राप्ति माह सितंबर, 2022 की तुलना में माह सितंबर, 2023 में रू0 1603.99 करोड़ अधिक है। उन्होंने बताया कि करेत्तर राजस्व की प्रमुख मद भू-तत्व तथा खनिकर्म के अन्तर्गत माह सितंबर, 2023 में प्राप्ति रू0 212.02 करोड़ है जबकि गत् वर्ष माह सितंबर, 2022 में प्राप्ति रू0 183.48 करोड़ थी।

वित्त मंत्री ने बताया कि मुख्य कर राजस्व के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में माह सितंबर, 2023 तक राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रू0 123819.67 करोड़ के सापेक्ष रू0 89039.08 करोड़ की प्राप्ति हुई है जो माह सितंबर, 2023 तक निर्धारित लक्ष्य का 71.9 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जीएसटी के अंतर्गत रू0 52851.10 करोड़ राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य के सापेक्ष रू0 35285.21 करोड़ एवं वैट के अंतर्गत रू0 19594.12 करोड़ के सापेक्ष रू0 13921.68 करोड़ की प्राप्ति हुई है। आबकारी मद के अंतर्गत माह सितंबर, 2023 तक राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रू0 25800 करोड़ के सापेक्ष रू0 20226.55 करोड़ प्राप्त हुए हैं। स्टांप तथा निबंधन के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य 16056.60 करोड़ के सापेक्ष रू0 13412.28 करोड़ एवं परिवहन के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य रू0 5816.83 करोड़ के सापेक्ष रू0 4738.54 करोड़ की प्राप्ति हुई है।

epmty
epmty
Top