बलात्कार के बाद हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

बांदा। उत्तर प्रदेश की बांदा जिला पुलिस ने बबेरू क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या के दो आरोपियों को आज गिरफ्तार कर जिले भेज दिया।
पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले पवैया गांव की रहने वाली 12 वर्षीय किशोरी खेत में चारा लेने गई थी। उसी दौरान 15 व 17 वर्ष के दो किशोरों ने किशोरी के साथ बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी थी।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया है।
Next Story
epmty
epmty