जनता की शिकायतों का लिया संज्ञान अगले आदेश तक क्रेन संचालन बंद

जनता की शिकायतों का लिया संज्ञान अगले आदेश तक क्रेन संचालन बंद

लखनऊ। क्रेन सर्विस के संचालन को लेकर आम जनमानस के सामने आ रही परेशानियों के बाद की गई शिकायतों का संज्ञान लेते हुए नगर निगम की ओर से राजधानी लखनऊ में अगले आदेशों तक क्रेन सर्विस संचालन को स्थगित कर दिया गया है।

दरअसल नगर निगम क्षेत्र में एक संस्था की ओर से राजधानी लखनऊ में विभिन्न स्थानों पर क्रेन सर्विस का संचालन किया जा रहा है। जिसके चलते संस्था की ओर से जगह जगह क्रेन सर्विस दी जा रही है। लेकिन इन क्रेनों का संचालन सलीके से होने पर सड़क पर चलने से रास्ता अवरुद्ध हो जाता है और लोगों को तरह-तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती है। पिछले काफी समय से क्रेन संचालन की वजह से परेशानियां झेल रहे लोगों ने जब इसकी शिकायतें करनी शुरू की तो नगर निगम दफ्तर में शिकायतों का ढेर लग गया। अब नगर निगम के अधिकारियों ने आम जनमानस से प्राप्त हुई शिकायतों का संज्ञान लेते हुए महानगर में संचालित की जा रही क्रेनों को वापस बुलाकर आर आर विभाग में खड़े करने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम की ओर से संस्था की बाकी बची क्रेनों को निर्धारित स्थानों पर खड़ा कराते हुए उनका भी संचालन अग्रिम आदेशों तक नहीं किए जाने के साफ-साफ निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम की ओर से कहा गया है कि विभिन्न संस्थाओं द्वारा किए जा क्रेनों के संचालन में लगे समस्त कर्मचारियों एवं इनके द्वारा कृत कार्यवाही की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Next Story
epmty
epmty
Top