शादी के बाद बसने से पहले ही उजड गई दुनियां-दुल्हन की मौत-दूल्हा गंभीर

शादी के बाद बसने से पहले ही उजड गई दुनियां-दुल्हन की मौत-दूल्हा गंभीर

लखनऊ। बदायूं के मुरादाबाद हाईवे पर ट्रक एवं कार के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में दुल्हन समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 4 लोगों को इलाज के लिए एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बरेली के लिए रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि ट्रक के साथ हादसे का शिकार हुई कार शादी समारोह में शामिल हुए लोगों को लेकर लौट रही थी। जिसमें दूल्हा और दुल्हन भी शामिल थे।

बदायूं के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बाबा कॉलोनी से बारात बिसौली इलाके के दबतोरी कस्बे में गई थी। शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद जब दूल्हा अपने परिवार के लोगों के साथ दुल्हन को कार में लेकर आज सवेरे वापिस अपने घर लौट रहा था तो वजीरगंज थाना क्षेत्र के नदवारी इलाके में मुरादाबाद हाईवे पर दुल्हन लेकर आ रही कार की ट्रक के साथ भिड़ंत हो गई। ट्रक के साथ टक्कर होते ही कार के बुरी तरह से परखच्चे उड गए और कार चला रहे चालक एवं दुल्हन समेत एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दो वाहनों के टकराने से हुआ यह हादसा इतना भयानक था कि मौत का शिकार हुई दुल्हन और चालक को काफी देर की मशक्कत के बाद कार के हिस्सों को काटकर भीतर से बाहर निकाला जा सका।

यह दोनों लोग कार के भीतर बुरी तरह से दब गए थे। दो वाहनों की टक्कर होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग व पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस द्वारा 5 लोगों को कार से बाहर निकाला गया। जबकि कार में सवार दुल्हन और चालक फंसे रह गए। जिन्हें काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। घायलों को पुलिस द्वारा तत्काल एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए बरेली अस्पताल ले जाया गया। जहां 3 लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

Next Story
epmty
epmty
Top