छेड़खानी की शिकार लडकी ने दी जान, मां- पुत्र गिरफ्तार

छेड़खानी की शिकार लडकी ने दी जान, मां- पुत्र गिरफ्तार

इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के बलरई इलाके में छेड़खानी की शिकार लड़की के रेलगाड़ी से कटकर जान देने के मामले में आरोपी मां- बेटे को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक नगर प्रशांत कुमार ने रविवार को बताया कि धारा 345,504,506,305 ओर पास्को एक्ट के तहत पंकज कुमार और उसकी माॅ ममता की गिरफ्तारी की गयी है। दोनो को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।


20 जनवरी को छेड़खानी का मामला सामने आने के बाद पुलिस की जांच आरोपी को पकड़ने की दिशा में चल रही थी। इसी बीच एक समझौते नामे ने इस मामले को शांत कर दिया। ऐसा कहा गया है कि पंकज की माॅ ममता ने अपने बेटे का जिक्र करते हुए लडकी को ताने मारे जिससे कुपित हो कर उसने 22 जनवरी को दोपहर लड़की ने रेलगाड़ी से कट कर जान दे दी।

लड़की के जान देने को लेकर के ऐसा कहा गया कि थाना प्रभारी ने मामले को लेकर के दबाव में समझौता करा दिया जिसके बाद लड़की ने ट्रेन से कटकर के जान दे दी। मामला सुर्खियो मे आने के बाद पुलिस ने पीडित परिवार की ओर से आये प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज किया उसके बाद दोनो की गिरफ्तारी की गयी है।

छेड़खानी के मामले की शिकायत के बाद बलरई थाना प्रभारी ब्रजेंद्र सिंह पर पीडिता के परिजनों को थाने से भगाने का भी आरोप भी लगा है जिसकी जांच प्रभारी एसएसपी औरैया की पुलिस अधीक्षक अर्पणा गौतम के निर्देश पर इटावा के एसपी सिटी प्रशांत कुमार कर रहे है लेकिन अभी तक इस जांच का कोई भी नतीजा सामने नही आ सका है।

वार्ता



epmty
epmty
Top