हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ी लडकी,बिजली विभाग ने काटी लाइन

हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ी लडकी,बिजली विभाग ने काटी लाइन
  • whatsapp
  • Telegram

गोंडा। हाईटेंशन बिजली लाइन के टावर पर लड़की के चढ जाने की वजह से चौतरफा हड़कंप मच गया। मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही लड़की को मनाने की तमाम कोशिशें की गई। मामले की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग की ओर से तारों में प्रवाहित बिजली सप्लाई काट दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर टावर पर चढी लड़की को उतारने के प्रयासों में लगी हुई है।

सोमवार को गोंडा जनपद के चकपान गांव में एक लड़की हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गई। गांव एवं आसपास के लोगों ने जब लड़की को टावर के ऊपर चढ़े देखा तो उनमें उसकी जान की फिक्र खड़ी हो गई। मौके पर जमा हुए लोगों ने शोर शराबा कर लड़की को नीचे उतारने का प्रयास किया। इसी बीच बिजली विभाग को मामले की जानकारी दे दी गई, जिसके चलते बिजली विभाग की ओर से तारों में दौड़ रहे करंट के प्रवाह को बंद कर दिया गया। इसी बीच लड़की के टावर पर चढ़ने की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस वालों ने टावर से उतरने के लिए लड़की से लाउडस्पीकर के माध्यम से अनुरोध करना शुरू किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद लड़की टावर के नीचे नहीं उतरी।

उधर घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के कई गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। लड़की फिलहाल टावर पर चढी हुई थी और पुलिस उसे उतारने की जद्दोजहद में लगी हुई थी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने लड़की को मानसिक रूप से कमजोर बताया है।

Next Story
epmty
epmty
Top