किशोरी का रेप- किया ब्लेकमेल- अश्लील फोटो वायरल

किशोरी का रेप- किया ब्लेकमेल- अश्लील फोटो वायरल

बिजनौर। 17 वर्षीय लड़की के साथ एक लड़के ने दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी अश्लील फोटो भी खींच ली और उसे ब्लेकमेल करने लगा। बाद में जब पीड़िता ने कड़ा विरोध किया, तो आरोपी ने उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिये। पीड़िता के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बिजनौर में एक व्यक्ति किराये पर रहता है। उसी मकान में एक अन्य व्यक्ति भी किराये पर रहता है। बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति के पास उसके दिल्ली निवासी रिश्तेदार अतुल वर्मा का आना-जाना था। आरोप है कि अतुल ने अपने रिश्तेदार के बराबर में रहने वाली लड़की को अपने प्रेम के जाल में फंसा लिया। कुछ दिन पूर्व वह युवती को बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। यहीं नहीं, उसकी अश्लील फोटो भी खींच ली। उक्त फोटो के जरिये वह लगातार किशोरी को ब्लेकमेल कर रहा था। जब लड़की ने इसका सख्त विरोध किया, तो आरोपी ने किशोरी के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिये। फोटो वायरल होने के बाद किशोरी ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी, तो उन्होंने आरोपी से बात की।

आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और कहा कि अपना मुंह बंद रखो। परिजनों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।







Next Story
epmty
epmty
Top