बाइक में पीछे से मारी टाटा मैजिक ने टक्कर- मां की मौत, बेटा गंभीर

बाइक में पीछे से मारी टाटा मैजिक ने टक्कर- मां की मौत, बेटा गंभीर

संभल। जनपद के हसनपुर मार्ग पर बेटे के साथ दावत में शामिल होने के लिये जा रही बाइक पर जा रही मां की एक्सीडेंट में मौत हो गई। हादसे में बेटा बाइक चालक गंभीर रूप से घायल होने पर उसे उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में एडमिट कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना ऐचोड़ा कम्बोह के गांव ऐचोड़ा कम्बोह में रहने वाली एक 55 साल की महिला अपने बेटे ममतेश के साथ बाइक पर सवार होकर किसी रिश्तेदार के यहां पर दावत में शामिल होने के लिये कुरावली गांव में जा रहे थे। सफर करते दौरान रास्ते में पीछे की तरफ से आये टाटा मैजिक ने बाइक में जोरदाद टक्कर मारी दी। बाइक में टक्कर लगने से दो गंभीर रूप से घायल हो गये। बुजुर्ग महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक महिला का नाम मुन्नी देवी बताया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलावस्था में पड़े बेटे को उपचार के लिये हॉस्पिटल में एडमिट कराया और शव का पंचनामा भरते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया है। घटना को अंजाम देने वाला टाटा मैजिक का चालक मौके से फरार हो गया।

Next Story
epmty
epmty
Top