गर्ल्स हॉस्टल में खाना खाने के बाद दर्जनभर लड़कियों की ऐसी हालत

सहारनपुर। गर्ल्स हॉस्टल में खाने के लिए दिए गए खाना खाने के बाद दर्जनभर से भी अधिक लड़कियों की हालत बिगड़ गई। जिससे बुरी तरह से हड़कंप मच गया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाई गई लड़कियों के भर्ती होते ही हॉस्टल स्टाफ मौके से नदारद हो गया।
महानगर स्थित लड़कियों के एक हॉस्टल में रविवार को जब वहां रह रही लड़कियों को खाने के लिए खाना दिया गया तो उसे खाते ही लड़कियों की हालत खराब होने लगी। हॉस्टल वाले तबीयत खराब हुई लड़कियों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए और उनका हल्का-फुल्का इलाज कराने के बाद वापस ले आए।
बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात एक बार फिर से खराब खाना खाने वाली लड़कियों की हालत बिगड़ने लगी। करीब आधा दर्जन लड़कियां जब बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी तो हॉस्टल प्रबंधन के होश खराब हो गए। आनन-फानन में हॉस्टल प्रबंधन के लोग तबीयत खराब हुई लड़कियों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां से सभी को गंभीर स्थिति के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
गर्ल्स हॉस्टल प्रबंधन के लोग लड़कियों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों द्वारा लड़कियों को इलाज के लिए भर्ती करते ही हॉस्टल का स्टाफ लड़कियों की हालत पर नजर रखने के बजाय मौके से नदारद हो गया।