ब्राह्मण महासभा के प्र्रदेशाध्यक्ष बने शिव शंकर तिवारी

ब्राह्मण महासभा के प्र्रदेशाध्यक्ष बने शिव शंकर तिवारी

लखनऊ। ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अजय तिवारी द्वारा प्रतापगढ़ के शिव शंकर तिवारी को ब्राह्मण महासभा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अजय तिवारी द्वारा प्रतापगढ़ के शिव शंकर तिवारी की नियुक्ति की गई है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर तिवारी को भेजे गए नियुक्ति पत्र में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपेक्षा की है कि वह ब्राह्मणों की आवाज को बुलंद करते हुए समाज के उत्थान हेतु संगठन में समर्पित सिपाही के रूप में काम करते हुए ब्राह्मण बंधुओं की भावनाओं का उत्साहवर्धन करेंगे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अजय तिवारी ने ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनसे आशा जताई है कि वह संगठन को उत्तर प्रदेश के प्रत्येक गांव, शहर और कस्बे तक पहुंचाने का काम करेंगे। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष के समर्थकों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है।

Next Story
epmty
epmty
Top