लड़कियों को देखकर अश्लील गाना गाता था मनचला- ऐसे चढ़ा एंटी रोमियों के हत्थे

लड़कियों को देखकर अश्लील गाना गाता था मनचला- ऐसे चढ़ा एंटी रोमियों के हत्थे

बहराइच। जनपद के बाजार में लड़कियों को देकखर अश्लील गाना गाने वाला आज पुलिस के हत्थे चढ़ गया। ऐसे ही मनचला गश्त करते हुए घूम रही एंटी रोमियों टीम को फंस गयाा, जिसे आरोपी को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।

बृहस्पितवार को थाना जरवलरोड इलाके में स्थित जरवल मार्किट में आती-जाती लड़कियों व महिलाओं को देखकर अश्लील गाना गाता था और इसी दौरान उनके साथ छेड़खानी भी करता था। एंटीरोमियों टीम गश्त कर रही थी। इसी टीम की सदस्या महिला सिपाही पायल, रूचि और सौम्या स्टेशन रोड स्थित एक मोबाइल के दुकान के पास पहुंची तो मनचला छेडखानी कर रहा था। इसी दौरान थाने में कार्यरत उपनिरीक्षक शेषनाथ यादव सहित पूरी टीम को बुलाया, जिन्होंने युवक को अरेस्ट कर लिया। मनचले की पहचान कमलेश कुमार के रूप में हुई है। मनचले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Next Story
epmty
epmty
Top