तिरंगा खरीद में घोटाला- विकास भवन में तालाबंदी कर महिलाएं धरने पर

तिरंगा खरीद में घोटाला- विकास भवन में तालाबंदी कर महिलाएं धरने पर
  • whatsapp
  • Telegram

मुजफ्फरनगर। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर मनाये गये आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रधानमंत्री के हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए खरीदे गए तिरंगों की खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन की अगुवाई में पहुंची महिलाओं ने विकास भवन की तालाबंदी करते हुए धरना देना शुरू कर दिया है। महिलाओं की तालाबंदी से विकास भवन में हड़कंप मच गया है।

मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा की अगुवाई में सैकड़ों महिलाएं नारेबाजी करते हुए मेरठ रोड स्थित विकास भवन पर पहुंची और प्रशासनिक अधिकारियों पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की खरीद में बडे पैमाने पर भ्रष्टाचार किये जाने के आरोप लगाए। गुस्साई महिलाओं ने विकास भवन में काम कर रहे महिला एवं पुरुष कर्मचारियों को उनके दफ्तर से निकालकर बाहर कर दिया और वहां पर अपना ताला लगा दिया। महिलाएं नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गई।

इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा एवं युवा भाजपा महानगर अध्यक्ष गुलबहार एवं राहुल अहलावत ने आरोप लगाया कि आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर देश भर में मनाए गए आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान को गति देने के लिए सरकारी स्तर पर तिरंगे की खरीद में भ्रष्टाचार किया गया है। भ्रष्टाचार की दलदल में गहरे तक फंसे अफसरों ने राष्ट्रीय ध्वज की खरीदारी में भ्रष्टाचार किए जाने से भी गुरेज नहीं की है। जिसके चलते भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ कार्यवाई किया जाना जरूरी है।

उधर शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने महिलाओं की ओर से तिरंगे की खरीद में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि यदि महिलाओं के आरोप सही हैं तो यह बेहद शर्मनाक है क्योंकि जिस तिरंगे के लिए हमारे सैनिक सरहद पर जाड़ा, गर्मी, बरसात रहते हुए शहीद होने में गुरेज नहीं करते हैं। देश आन बान और शान उसी राष्ट्रीय ध्वज की खरीद में अफसर घोटाला करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। प्रबुद्ध नागरिकों ने अब इस मामले की जांच कराए जाने की मांग की है।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top