रसमलाई एवं चाऊमीन ने सैकड़ो पहुंचा दिए अस्पताल- मचा हड़कंप

रसमलाई एवं चाऊमीन ने सैकड़ो पहुंचा दिए अस्पताल- मचा हड़कंप

अंबेडकर नगर। धूमधाम के साथ आयोजित किए गए शादी समारोह में खाना खाने वाले लोगों के फूड प्वाइजनिंग का शिकार होने की वजह से बुरी तरह से हड़कंप मच गया। रसमलाई और चाऊमीन खाने से बीमार हुए तकरीबन 70 लोगों को आनन-फानन में अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है। अफसरों की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी करा दी गई है।

अंबेडकर नगर जनपद के थाना बेवाना के अटंगी गांव में थाना काटा क्षेत्र के रतन गांव से सीताराम प्रजापति के घर उसकी बेटी की बारात आई थी। द्वार पूजा के बाद लड़के पक्ष के लोगों के साथ लड़की पक्ष के लोगों ने शादी की दावत के अंतर्गत रसमलाई की मिठाई और फास्ट फूड के तौर पर चाऊमीन का जमकर मजा उठाया।

अभी लोग सही तरीके से खाना खाकर निपटे भी नहीं थे कि लोगों के पेट में दर्द, उल्टी और दस्त के साथ बुखार की शिकायत हो गई। बड़ी संख्या में बारातियों एवं घरातियों के बीमार होने से दोनों पक्षों में खलबली मच गई।

जिला मुख्यालय पर जानकारी मिलते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजकुमार एवं अपर सीएमओ डॉक्टर रामानंद सिद्धार्थ ने गांव में पहुंचकर स्वास्थ्य कर्मियों एवं एंबुलेंस की सहायता से बीमार हुए लोगों को जिला अस्पताल के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केदो पर भर्ती कराया।

मामले की जानकारी पाकर जिला अधिकारी अविनाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ भी जिला चिकित्सालय पहुंचे और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर ओमप्रकाश को बेहतर इलाज का आदेश दिया। रात भर मरीजों का उपचार किया गया।

बुधवार की सवेरे अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती सभी लोगों की हालत ठीक होना बताई है।

epmty
epmty
Top