दुष्कर्म का किया विरोध- कर दी हत्या

दुष्कर्म का किया विरोध- कर दी हत्या

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के देवबंद कोतवाली क्षेत्र में दुष्कर्म का विरोध करने पर एक बालिका की गला दबा कर हत्या कर दी गयी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि दारूल उलूम क्षेत्र में 22 वर्षीय एक युवक ने अपने मोहल्ले की 11 वर्षीय एक बालिका को घर से अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बालिका के विरोध करने पर युवक तनवीर ने बालिका की चुनरी से बालिका की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को देवबंद से पांच किलोमीटर दूर शांखन नहर में फेंक दिया।

सीओ देवबंद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने घटना के 12 घंटे के भीतर तनवीर को गिरफ्तार कर लिया हैं। उधर पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।

वार्ता

epmty
epmty
Top