सरेआम युवक की गोली मारकर हत्या

फर्रूखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रूखाबाद जिले के मऊदरवाजा क्षेत्र में कुछ लोगों ने सरेआम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला रकाबगंज खुर्द का निवासी 26 वर्षीय शिवा गिहार को टाउनहाल-चिलसरा मार्ग पर थाना क्षेत्र के कांशीराम कालोनी तिराहा के निकट शाम करीब पांच बजे हमलावर ने गोली मार दी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि मौके से 315 बोर के सात खोखे बरामद किये गये। पुलिस घटना की जांच कर रही है। हत्यारो की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की हैं। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।

Next Story
epmty
epmty