जयंती पर अधिकारियों ने डॉ0 भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यर्पण कर किया नमन

जयंती पर अधिकारियों ने डॉ0 भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यर्पण कर किया नमन

हापुड़। जिलाधिकारी अनुज सिंह के निर्देशों के क्रम में अधिकारियों व कर्मचारियों ने भारत रत्न डॉ0 भीमराव अंबेडकर की 131 वीं जयंती मनाई।

बृहस्पितवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, अधिवक्ता सहित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ0 भीमराव अंबेडकर के छवि चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।


इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी सहित समाजसेवी आदि उपस्थित रहें।

epmty
epmty
Top