BJP अल्पसंख्यक मोर्चा में मुजफ्फरनगर से किसी को जगह नहीं

BJP अल्पसंख्यक मोर्चा में मुजफ्फरनगर से किसी को जगह नहीं

लखनऊ। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा घोषित की गई भारी भरकम प्रदेश कार्यकारिणी में मुजफ्फरनगर के किसी भी भाजपा नेता को जगह नहीं मिली है। नई कार्यकारिणी में आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री तथा आठ प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के अनुमोदन के पश्चात संगठन की नई कार्यकारिणी में शामिल किए गए पदाधिकारियों के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नई कार्यकारिणी में लखनऊ के राकेश कुमार चत्री और अमिल शम्शी, वाराणसी के हाजी अनवर अंसारी, गाजियाबाद के जमालुद्दीन अल्वी, सहारनपुर के गुरभेज सिंह भेजी, ललितपुर के अनिल अंचल जैन, कानपुर के सलीम अहमद तथा अलीगढ़ के कामरान बहादुर अब्बासी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। मथुरा के जहीर अब्बास जैदी, सोनभद्र के दारा शिकोह तथा बलिया के दानिश आजाद अंसारी को संगठन में प्रदेश महामंत्री का कार्यभार सौंपा गया है। पीलीभीत की फरहा नाज़, रामपुर के शाकिर अली व तरनदीप सिंह ग्रोवर, लखनऊ के जीशान खान, महाराजगंज के खुर्शीद आलम, अंबेडकरनगर की नेहा खान, बदायूं के अरशद अली, कानपुर के अनस उस्मानी नई कार्यकारिणी में प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं। चंदौली के अफरोज आलम को प्रदेश कोषाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया है। लखनऊ के शेरखान को प्रदेश कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। मुरादाबाद के शाह आलम को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त क्या गया है। फतेहपुर के फैजान रिजवी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। बागपत के राजन जैन को प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख तथा आजमगढ़ के आफताब मिर्जा को प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रमुख नियुक्त किया गया है। प्रदेश शोध विभाग प्रमुख की जिम्मेदारी एटा के डॉक्टर नईम खान को सौंपी गई है। गौरतलब है कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नई कार्यकारिणी में सहारनपुर से प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए गुरभेज सिंह भेजी कुछ वर्ष पूर्व तक जनपद मुजफ्फरनगर के खतौली में निवास करते थे। लेकिन अब वह सहारनपुर में जाकर रह रहे हैं। इस लिहाज से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नई कार्यकारिणी में मुजफ्फरनगर के किसी भी भाजपा नेता को स्थान ने दिए जाने से लोग अचंभा जता रहे हैं।

epmty
epmty
Top