भूमि विवाद में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या

भूमि विवाद में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के रूद्रपुर क्षेत्र में भूमि विवाद में एक अधेड़ व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने रविवार को यहां बताया कि रूद्रपुर क्षेत्र के ग्राम गोनाह सुरतपुरा में गांव के ही सुशील सिंह और रविंद्र सिंह के बीच रास्ते के विवाद को लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है।इसी विवाद को लेकर शनिवार की रात दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें रविन्द्र सिंह के पक्ष के लोगों ने सुशील सिंह की लाठी डंडों से मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया।

परिवार के लोग उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले गये जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिये। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

वार्ता

epmty
epmty
Top