मांझा बना काल- मासूम की गर्दन काटी

मांझा बना काल- मासूम की गर्दन काटी

कानपुर। चाईनीज मांझा अब तक कई बड़ी दुर्घटनाओं को अंजाम दे चुका है, बावजूद इसकी बिक्री अभी तक बंद नहीं हुई है। आज कानपुर में फिर से चाईनीज मांझे ने अपना खुनी प्रहार किया। इस प्रहार से एक मासूम की गर्दन और हाथ कट गया। मासूम को 30 टांके आये हैं।

जानकारी के अनुसार रेल बाजार थाने के शांतिनगर निवासी 7 वर्षीय बालक कोचिंग कर वापिस लौट रहा था। इसी दौरान चाईनीज मांझे ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया। चाईनीज मांझे के कारण बालक की गर्दन बुरी तरह से कट गया। वहीं जब उसने मांझे को गर्दन से हटाने का प्रयास किया, तो उसका हाथ भी कट गया। लहूलुहान होकर बच्चा वहीं गिर पड़ा। बच्चे का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे उठाया। बच्चे का घर पास में ही था, आस-पड़ौस के लोग उसे उसके घर ले गये। बच्चे को देखकर उसके परिजनों के होश उड़ गये। आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चिकित्सकों ने किया। उसकी गर्दन में 26 व हाथ में चार टांके आये हैं। बच्चे की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। डीआईजी कानपुर प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में रेल बाजार थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो भी दोषी पाया जायेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।







epmty
epmty
Top