साइकिल पर जा रहे भट्टा मजदूर दंपत्ति को गोलियों से भूना

साइकिल पर जा रहे भट्टा मजदूर दंपत्ति को गोलियों से भूना

सहारनपुर।साईकिल पर सवार होकर भट्टे पर मजदूरी करने के लिए जा रहे पति पत्नी को पीछे से आए लोगों ने गोली मार दी, जिससे दोनों पति पत्नी साइकिल से नीचे गिर गए। गोली चलने की आवाज को सुनकर दौड़े आसपास के लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को मामले की सूचना दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से गोली लगने से घायल हुए पति पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को हायर सेंटर के लिए भेज दिया है।

बृहस्पतिवार को देवबंद के ग्राम हुलासगंज निवासी रकम पुत्र इंद्र अपनी पत्नी मीनू के साथ साइकिल पर सवार होकर गांव के नजदीक स्थित भट्टे पर मजदूरी करने के लिए जा रहा था। गांव से कुछ दूर निकलते ही अचानक पीछे से दोनों के ऊपर गोली चली और वह पति पत्नी को छूते हुए निकल गई। गोली के छर्रे लगने से दोनों पति पत्नी साइकिल से नीचे गिर गए। गोली चलने की आवाज को सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पति-पत्नी को लहूलुहान अवस्था में देखा। तुरंत ही नागरिकों की ओर से पुलिस एवं एंबुलेंस को मामले की सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से पति-पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गोलीकांड की सूचना मिलने के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसपी देहात अतुल शर्मा एवं सीओ डीसी तिवारी ने भी जिला अस्पताल में पहुंचकर गोली लगने से घायल हुए पति पत्नी से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इसके बाद अधिकारियों ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि गोली पति पत्नी को छूकर निकल गई है। दोनों को घायल अवस्था में मेरठ रेफर किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।




Next Story
epmty
epmty
Top